दिल्ली चुनाव में हार के बाद BJP के लिए आई एक और बुरी खबर, मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ नव वर्ष-2020 की शुरुआत से ही भाजपा के लिए समय कुछ खास साथ नहीं दे रहा है। विधानसभा इलेक्शनों में हार, एनआरसी व सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन ने पार्टी की परेशानी बहुत बढ़ा दी थी। इस बीच कर्नाटक राज्य से भी भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खबर आ गई। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर अकाउंट को 24 घंटे के लिए बन्द कर दिया गया।

दरअसल, भाजपा कर्नाटक के ट्विटर हैंडल से उदार विचारधारा वाले लोगों को लेकर एक ट्वीट किया गया था, जिसके बाद ट्विटर ने यह पाबंदी लगाई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। पार्टी का ऑफिशल ट्वीटर अकाउंट 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विनोद कृष्ण मूर्ति ने इसकी सूचना दी।

आपको बता दें कि भाजपा कर्नाटक के ट्विटर हैंडल को मंगलवार को 24 घंटे के लिए बन्द कर दिया गया था। मूर्ति ने बताया कि हमारी टीम ने उदारवादी, वामपंथी और कांग्रेस को लेकर एक ट्वीट किया था। पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस की राज्य प्रशासन में भूमिका पर नजर रखी जा रही थी, जिस तरह से नागरिकता कानून के विरूद्ध एक इको सिस्टम काम कर रहा था, हम उस पर नजर बनाए हुए थे।

पढ़िएः8 सीटों पर मिली हार पर केजरीवाल ने अचानक दिए इतने बड़े निर्देश, कर दी इतनी बड़ी घोषणा

Related News