दूसरे राज्य की डांसर को UP में डांस के लिए बुलाया, फिर किया गैंगरेप

img

मुरादाबाद॥ उप्र स्थित मुरादाबाद में एक दिल्ली की डांसर के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। डांसर को राजधानी से एक जन्मदिन पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था।

gangrape

जन्मदिन पार्टी का आयोजन एक होटेल में हुआ था और उसी होटल में डांसर को रहने के लिए रूम भी बुक करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 2 अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है। हालांकि दुष्कर्म का मेन आरोपी अभी भी फरार है।

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाली महिला डांसर है। उसने बताया कि तीस अगस्त को बुध बाजार के एक होटेल में उसे डांस करने के लिए बुलाया गया था। वहां एक बर्थडे पार्टी का आयोजन था। उसी होटल में वह रात में रुकी थी। डांस के बाद रात में उसके साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। अपराधियों ने उसे धमकी भी दी कि यदि किसी को कुछ बोला तो इसका अंजाम उसे भुगतना होगा।

 

Related News