चीन ने US को दिया जवाब, कहा- अगर युद्ध का प्रयास किया तो॰॰॰

img

US के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने UN महासभा में मंगलवार को अपने संबोधन में चीन पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी COVID-19 वायरस के प्रकोप को लेकर चीन को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

CHINA US

ट्रम्प ने कहा कि COVID-19 महामारी की शुरुआत में चीन ने केवल घरेलू यात्रा पर रोक लगाई जबकि पूरे विश्व को संक्रमित करने के लिए अंतराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखा। UN को इस मामले में चीन को निश्चित तौर पर जवाबदेह ठहराना चाहिए।

ट्रम्प के इस कड़े बयान का जवाब देते हुए चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने कहा कि चीन का किसी भी देश के साथ कोल्ड या हॉट वार लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देशों को एकपक्षीय और संरक्षणवाद के लिए नहीं कहना चाहिए और वैश्विक औद्योगिक तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं के स्थिर और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।

आपको बता दें कि COVID-19 महामारी की शुरुआत से US और चीन के बीच रिश्तों ने बड़ी तेजी से करवट ली है और ट्रम्प ने लगातार COVID-19 महामारी को लेकर चीन पर प्रमुखता से हमला किया हैं। COVID-19 से विश्वभर में अब तक 3,12,45,797 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,63,693 लोगों की मौत हुई है।

वही ग्लोबल महाशक्ति माने जाने वाले US में COVID-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या 68,56,884 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,99,865 लोगों की जान जा चुकी है। US पूरे विश्व में COVID-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश हैं।

 

Related News