एक सवाल के जवाब ने बना दिया इस लड़की को मिस यूनिवर्स, सेमीफाइनल से जुड़ा है लखनऊ का रिश्ता

img

जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने 2019 के मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने दुनिया भर की 90 सुंदरियों को हराकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। वहीं पोर्टो रिको की Madison Anderson पहली रनरअप बनी हैं। इसके अलावा मिस यूनिवर्स मैक्सिको दूसरी रनरअप रही हैं। भारत की वर्तिका सिंह भी सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। अब आपको बताते हैं जोजिबिनी टूंजी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।


जोजिबिनी से इस दौरान पूछा गया था कि आज के जमाने में युवा लड़कियों को क्या सिखाना ज्यादा जरूरी है? जिसके जवाब में जोजिबिनी ने कहा था, आज के जमाने में युवा लड़कियों को लीडरशिप सिखाना बहुत जरूरी है।

जोजिबिनी ने कहा कि चाहे वो युवा लड़कियां हो या महिलाएं, इनमें अक्सर ही लीडरशिप की कमी देखी जाती है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं आगे नहीं आना चाहतीं बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि समाज उन्हें इतने मौके नहीं देता है।

जोजिबिनी ने आगे कहा, ‘महिलांए दुनिया में सबसे शक्तिशाली हैं और उन्हें हर तरह के अवसर दिए जाने चाहिए। समाज में अपने लिए जगह बनाने से ज्यादा जरूरी किसी भी लड़की के लिए कुछ नहीं हो सकता’।

आपको बता दें कि जोजिबिनी टोस्लो से हैं और वो लैंगिग भेदभाव से जुड़ी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं. वहीं भारत की वर्तिका सिंह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं और मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं. वर्तिका सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं और उन्होंने हेल्थ सेक्टर में पढ़ाई की है.

बेडरूम सीक्रेट को लेकर दिशा पटानी ने किया खुलासा, कहा- खुश हूं…

Related News