चेहरे पर लगाएं घर में बने नारियल के तेल का फेसपैक, चमक उठेगी त्वचा

img

खूबसूरत त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जिनकी स्किन काफी अच्छी और ग्लोइंग होती है। हालांकि ऐसी स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर में भी जाकर हजारों रूपये खर्च करते हैं। स्कीन को बेहतर बनाने के लिए आप घर में मौजूद सामान का भी फेस पैक बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे नारियल के तेल से कैसे फेस पैक बनाया जाता है और उसके क्या क्या फायदे होते हैं।

GLOWING SKIN

फेस पैक बनाने का तरीका

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में एक से दो चम्मच नारियल का तेल लें। उसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर 10 से 15 मिनट बाद इसे धो दें।

कैसे फायदेमंद है नारियल तेल फेस पैक

  • नारियल के तेल का प्रयोग हमेशा से सेहत के लिए अच्छा माना जाता रहा है। इसके साथ ही ये त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ये तेल क्लीजिंग एजेंट का काम करता है। ये स्किन की गंदगी भी साफ़ करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है।
  • कई बार स्किन काफी ड्राई हो जाती है जिसके चलते चेहरे की चमक चली जाती है। ऐसे में नारियल तेल स्किन की ड्राइनेस को कम करता है।
  • आप रात में चेहरे पर किसी क्रीम का इस्तेमाल करने की बजाय नारियल का तेल लगाएं। एक बड़ा चम्मच नारियल तेल लें और अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें। आप नारियल का तेल अपनी छाती पर और अपने शरीर के अन्य ड्राई एरिया पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Related News