कहीं आप भी तो नहीं हैं लिस्ट में- WhatsApp ने बंद किए 2 लाख अकाउंट, जानिए क्या है कारण

img

नई दिल्ली। सरकार ने सोशल मीडिया और टेक कंपनियों के लिए एक नया आईटी कानून पेश किया। हालांकि शुरुआत में इसका काफी विरोध हुआ था। लेकिन अब इस आईटी कानून के तहत भारत में एक महीने में 20 लाख से ज्यादा लोगों के WhatsApp अकाउंट पर बैन लगा दिया गया है।

WhatsApp ने कहा कि उसने भ्रामक और हानिकारक सामग्री के लिए 15 मई से 15 जून तक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। WhatsApp की पहली कंप्लायंस रिपोर्ट में यह बात कही गई है। फेसबुक यू.एस.ए. के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने बताया कि एक महीने में, भारत में 20,11,000 खातों, जिनका देश कोड +91 है, पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। WhatsApp द्वारा वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित किए गए कुल खातों में भारत का 25 प्रतिशत हिस्सा है।

WhatsApp ने बताया कि वैश्विक स्तर पर प्रति माह औसतन 8 मिलियन खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। WhatsApp द्वारा इन अकाउंट्स को बैन करने की वजह बताई गई है कि ये अकाउंट हानिकारक कंटेंट शेयर करते थे। उन खातों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो लोगों के बीच बड़े पैमाने पर स्पैम फैलाते थे।

वहीं, उन खातों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है जिनके संदेशों के लिए लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं कुछ अकाउंट्स को आपत्तिजनक मैसेज के लिए बैन भी किया गया है।

अगर क्या ये तो बंद हो जाएगा आपका खाता

WhatsApp की पहले से ही कई गोपनीयता नीतियां हैं। वहीं, अब आईटी नियमों के बाद कानून काफी सख्त हो गए हैं। यदि आप अन्य यूजर्स को बड़े पैमाने पर स्पैम संदेश भेजते हैं, तो आपके खाते पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अगर कोई हिंसा भड़काता है या आपत्तिजनक संदेश भेजता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Related News