
आर्थिक राशिफल : 23 जनवरी 2019 दिन- बुधवार, आपका दिन शुभ हो !
मेष:
ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। भविष्य के लिए धन अर्जित करने का प्रयास करें।
वृषभ:
आज का दिन शुभ है। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर आर्थिक मामला सुलझ सकता है।
मिथुन:
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। धन व्यय संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दूसरों की मदद से मन शांत रहेगा।
कर्क:
आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला होगा। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह:
आज का दिन काफी वयस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिलेगा। आर्थिक संबंधों में फायदा होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्या:
आज का दिन खुशी से बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। ई-मेल या एसएमएस के जरिये जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
तुला:
आपके लिए आज का दिन काफी सक्रियपूर्ण रहेगा। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। व्यापार में ध्यान से काम लें।
वृश्चिक:
आज का दिन काम करते हुए बीतेगा। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।
धनु:
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।
मकर:
छोटे-मोटे आर्थिक विवाद दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। उलझनें कम होंगी।
कुंभ:
आज का दिन धीमी रफ्तार सा गुजरता लगेगा। ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे, तो फायदा होगा। पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।
मीन:
आज का दिन भाग्यशाली होगा। बिजनेस और निवेश में परेशानी खत्म होगी। खास लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।