सेना की बैरक ढही, दो जवान शहीद

img

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर सेक्टर में शुक्रवार देर शाम सेना की एक बैरक ढह गई। इस दुर्घटना में दो जवान शहीद हो गए जबकि एक सैनिक की हालत गंभीर है।

army

कठुआ जिले के मकेदी में आज शाम को लगभग साढ़े छह बजे सेना के जवान बैरक में काम कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गयी। तीन जवान मलबे में दब गए जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। तीनों घायल जवानों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

अफसरों ने बताया कि घायल सैनिक को सैन्य अस्पताल पठानकोट रेफर किया गया है। सेना के पीआरओ, लेफ्टिनेंट कर्नल दविंदर आनंद ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आगे के विवरणों की प्रतीक्षा है।

Related News