सेना के जवानों का मणिपुर में बड़ा एक्शन, 40 को मार गिराया

img

मणिपुर का नाम आज सुर्खियों में उस वक्त आ गया जब राज्य में सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लेते हुए चालीस उग्रवादियों को मार गिराया।

कई दिनों से मणिपुर में हालत खराब चल रहे थे। उग्रवादियों ने जगह जगह अशांति फैला कर रखी थी। लोगों को उनकी वजह से परेशानी हो रही थी। यहाँ तक कि सुरक्षाबलों को भी उन्हें पकडने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी।

सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली और चालीस उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। इस बात की जानकारी एन बीरेन सिंह ने स्वयं दी है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों ने राज्य में शांति कायम करने के लिए अभियान शुरू करने के बाद से घरों में आगजनी और लोगों पर गोलीबारी करने में शामिल लगभग चालीस सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि राज्य के अलग अलग इलाकों में लोगों पर गोलीबारी और उग्रवादियों तथा सुरक्षाबलों के बीच झडपों की अलग अलग घटनाओं में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई और बारह लोग घायल हो गए।

राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि हालिया दौर की झड़प समुदाय के बीच नहीं बल्कि कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच है।

Related News