चीन में इस देश की आर्मी ने फैलाया Corona Virus, 100 से ज्यादा मुल्क इसकी चपेट में

img

नई दिल्ली॥ खतरनाक Corona Virus का संक्रमण दुनिया के 100 से अधिक देशों में फैल चुका है। इसकी वजह से दुनिया में 4800 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 30 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। इण्डिया में भी इसका तेजी से विस्तार हो रहा है। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की हाल ही में मौत हो चुकी है, जबकि 76 लोग संक्रमित हैं।

कोरोना का सबसे अधिक कहर चीन में देखा गया है, जहां सबसे अधिक मौते दर्ज की गई हैं। चीन ने एक बार फिर दावा किया है कि Corona Virus US से फैला है। वुहान में इसका संक्रमण फैलने के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ हो सकता है। Corona Virus के संक्रमण की सबसे पहले पुष्टि चीन के हुबेई प्रांत में हुई थी।

हुबेई की राजधानी वुहान इस वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, हालांकि अब वहां संक्रमण की रफ्तार नियंत्रण में है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिजियन झाउ ने दावा किया Corona Virus US में जन्मा और हो सकता है कि वुहान में इसे लाने के पीछे अमेरिकी सेना का हाथ रहा हो।

प्रवक्ता लिजियन झाऊ ने US के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड के एक विडियो को भी ट्वीट किया है, जिसमें वह कथित तौर पर स्वीकार कर रहे हैं कि फ्लू से कुछ अमेरिकी मरे थे, लेकिन मौत के बाद पता चला कि वे Corona Virus से संक्रमित थे। रेडफील्ड ने अमेरिकी संसद की समिति के सामने बुधवार को यह स्वीकार किया।

पढि़ए-अब इस देश में शुरू हो गया कोरोना वायरस का कहर, फंसे है इतने भारतीय

लिजियन झाउ ने एक अन्य ट्वीट में सवाल किया कि US में कितने लोग संक्रमित हैं, किन अस्पतालों में एडमिट हैं, सबसे पहले कौन मरीज संक्रमित हुआ, इन सब आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हो सकता है कि अमेरिकी आर्मी ही वुहान में Corona Virus लेकर आई हो। उन्होंने कहा US को हमें स्पष्टीकरण देना होगा।

झाउ ने एक अन्य ट्वीट में लिखा US में सीडीसी के रॉबर्ट रेडफील्ड ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सामने यह स्वीकार किया कि इन्फ्लुएंजा से होने वाली कुछ मौतों की असली वजह कोविड-19 थी। US में इन्फ्लुएंजा के 3।4 करोड़ केस सामने आए जिनमें 20,000 लोगों की मौत हुई है। कृपया हमें बताएं कि इसमें से कितने मामले कोविड-19 से जुड़े हैं।

Related News