आर्थिक राशिफल : 31 दिसंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 31 दिसंबर 2018 दिन- सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में सहकर्मी आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृषभ:

आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नजर आएंगे। कहीं अटका हुआ धन आज मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन:
फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले सकते हैं। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क:
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी होगा।

कन्या:
रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। इधर-उधर की बातों की बजाय अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। पैसे की समस्या हो सकती है लेकिन शाम तक परेशानी दूर हो जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला:
अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरुरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें। अपने अच्छे व्यवहार से सहकर्मियों से काम में सहयोग ले पाएंगे।

वृश्चिक:

अपने विचारों को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रुचि बढेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है।

धनु:
ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भाग-दौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती।

मकर:
घर के रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल सकता है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हे पढ़ लेना जरूरी होगा।

कुंभ:

किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। बिजनेस के साथ साथ प्यार की डील भी हो सकती है।

मीन:
दिन धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

Related News