5 दिन के बाद जेल बाहर आएंगे आर्यन खान? जानें आज सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ

img

ड्रग कांड में फंसे शाहरूख के बेटे आर्यन खान को लेकर एक ताजी खबर प्रकाश में आई है। आर्यन को एक मर्तबा फिर अदालत से करारा झटका लगा है। दरअसल, उनको आज भी जमानत नहीं मिल पाई है। तो वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि पांच दिन बाद आर्यन आजाद हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक आर्यन को अगले पांच दिन तक जेल में रहना पड़ेगा। आर्यन खान की जमानत पर आज सेशंन कोर्ट में सुनवाई हुई, किंतु अदालत ने 20 अक्टूबर तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। मतलब ये है कि आर्यन खान 19 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। सूत्रों की माने तो आर्यन को हो सकता है कि 5 दिन बाद जमानत मिल जाए।

आपको बता दें कि बुधवार को भी उनकी बेल पर सुनवाई हुई थी। इसके बाद अदालत ने जमानत पर अपना निर्णय अगले दिन यानी गुरुवार तक के लिए टाल दिया था। अब आर्यन खान सहित अन्य लोगों को 5 दिनों तक जेल में ही रहना होगा।

क्या हुआ कोर्ट में

आज अदालत में सुनवाई के दौरान NCB की ओर से ASG अनिल सिंह ने अदालत में कहा कि जहाज से पकड़े जाने के बाद जब IO ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास ड्रग्स है, तब अरबाज ने बताया कि उसके शूज में ड्रग्स है, उसे निकाला गया। नशीले पदार्थ की जांच पर पता चला कि वो चरस है और अरबाज़ मर्चेंट ने माना कि वो दोनों इसका उपयोग करते हैं और मुंबई के गोवा जाने वाले जहाज में वो इसका सेवन करने जा रहे थे।

तो वहीं शाहरूख के बेटे ने भी माना कि वो चरस का सेवन करता है और ये चरस इन दोनों के लिए था। इससे पता चलता है कि उन्होंने माना था कि ये ड्रग्स मेरे मित्र के पास है और हम दोनों इसका सेवन करने वाले थे। इसलिए ये कहना कि शाहरूख के बेटे के पास से कुछ नहीं मिला, ये गलत होगा।

Related News