विधानसभा चुनाव-2021: असम में इतनी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है BJP!

img

असम विधानसभा इलेक्शन में BJP 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने अपने 84 प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। आज वह अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

bjp

BJP सूत्रों के हवाले से खबर है कि BJP में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। BJP कुल 92 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए पार्टी ने अपने 84 प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर चुकी है, जिसकी घोषणा आज हो सकती है।

BJP के केंद्रीय मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल थे। बैठक के दौरान असम और पश्चिम बंगाल के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई।

आपको बता दें कि असम विधानसभा की 126 सीटों पर तीन चऱणों में चुनाव होंगे, जो 27 मार्च से शुरू हो रहे हैं। वर्ष 2016 के विधानसभा इलेक्शन में BJP ने 84 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, जिसमें पार्टी को 60 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, उससे पहले यानी 2011 के चुनाव में BJP के पास मात्र पांच सीटें थीं।

Related News