Assembly Election 2022: 1 जनवरी से क्या फिर महंगा हो जायेगा LPG सिलेंडर, देखें क्या है अनुमान

img

नई दिल्ली। आज साल 2021 का आखिरी दिन है। कल से नया साल यानी 2022 शुरू हो जायेगा। क्या साल 2021 की तरह ही साल 2022 में भी हर एक तारीख को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जायेंगे। कल यानी 1 जनवरी को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी के नए रेट जारी करेंगी। ऐसे में यह जाना लेना आवश्यक है कि 1 जनवरी से घरेलू एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा? या फिर चुनाव को देखते हुए अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।

gas cylender

उल्लेखनीय है कि साल 2022 के शुरुआती महीनों में उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित देश के पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले की तरह इस बार भी चुनाव के बाद ही एलपीजी गैस की कीमतों में इजाफा किया जायेगा यानी मार्च तक गैस सिलेंडर की कीमतों के कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। बता दें आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर को 15 रुपये बढ़ाई गई थी।

वहीं कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 1 दिसंबर 100 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं नवंबर में भी कामर्शियल सिलेंडर 266 रुपये महंगाकिया गया था। मालूम हो कि साल 2021 के जनवरी में LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया था। इसके बाद से हर महीने सिलेंडर के दामों में इजाफा किया जाता रहा। मौजूदा समय में सिलेंडर के दाम 900 रूपये से अधिक है।

Related News