ASTRO: घर में धूप देने खत्म हो जाती हैं कई परेशानियां

img

घर में धूप देने से जहां मन शांत होता है। वहीं वहां रहने वाले सभी सदस्य भी स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही घर में क‍िसी भी तरह की नकारात्‍मकता भी प्रवेश नहीं कर पाती है। धूप देने से ग्रहों से होने वाली परेशानी भी कम होने लगती है। घर में हो रहे ग्रह-क्‍लेश की समस्‍या और रोगों से भी निजात मिलती हैं। आइए यहां जानते हैं घर में कसी तरह से धूप देनी चाहिए और इसके क्या फायदे होते हैं।

 

धूप के नियम और फायदे

  • घर में सप्ताह में एक या दो बार नीम के पत्ते की धूनी जलानी चाहिए। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से वास्तुदोष खत्म होता है और सभी तरह के जीवाणु-विषाणु नष्ट हो जाते हैं।
  • अगर घर पर किसी की बुरी नजर लगी है या किसी तंत्र-मंत्र कर दिया है तो जावित्री, गायत्री और केसर को मिलाकर कूट लें। अब उसमें गुग्गल मिला कर पोरे घर में धूप से। ये उपाय न‍ियम‍ित रूप से शाम के समय करें। मान्यता है कि 21 दिन तक ऐसा करने से बुरी नजर और तंत्र-मंत्र से छुटकारा मिल जाता है।
  • हर शनिवार को शाम के समय पीपल की पूजा करने के बाद धूप और दीप जलाएं। ऐसा करने से धन और समृद्धि के मार्ग खुलते और शनिदोष भी मुक्ति मिलती है।
  • अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा हो तो पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद उपले जलाकर ये सभी सामग्री उसमें डाल दें इसके बाद इसका धुआं घर में द‍िखा दें। 21 दिन तक लगातार करने से सभी काम बनने लगते हैं।
  • धूप को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए ताकि उसकी खुशबू घर के सभी कमरों में फैल सके।
  • धूप रखते समय ईश्‍वर से यह प्रार्थना भी करें क‍ि उनकी कृपा हमेशा घर पर और घर के सदस्यों पर बनी रहे।
  • घर में धूप देने से पहले घर की सफ़ाई करने के साथ ही खुद ही नहा-धो लें।
  • वैसे तो घर में न‍ियम‍ित रूप से धूप देनी चाह‍िए लेक‍िन अगर आप रोज धूप नहीं दे पाते हैं, तो तेरस, चौदस, अमावस्या और तेरस, चौदस तथा पूर्णिमा को सुबह-शाम धूप जरूर देनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि सुबह दी जाने वाली धूप देवगणों के लिए, शाम को दी जाने वाली धूप पितरों के लिए और शाम की धूप भी देवगणों के लिए दी जा सकती है। घर में धूप देने से मन, शरीर और घर में शांति बनी रहती है। साथ ही घर के आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। इससे देवदोष, पितृदोष, वास्तुदोष और ग्रहदोष समाप्त होते हैं और सभी तरह के रोग और शोक भी मिटते हैं।
Related News