Astrology: 141 दिन वक्री रहेंगे शनिदेव, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

img

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का स्थान परिवर्तन या फिर वक्री या मार्गी होना सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल 2022 में कई ग्रहों की चाल बदलेगी। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि देव का नाम भी हैं। शनिदेव आने वाले 5 जून से वक्री होंगे और 23 अक्टूबर तक ऐसी ही चल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से सबसे अधिक ये 4 राशियां प्रभावित होंगी। इस दौरान इन राशि से जुड़े लोगों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।

shanidev

कर्क राशि

शनि की वक्री अवस्था का कर्क राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। ज्योतिष की मानें तो चंद्रमा और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में कर्क राशि वालों को पैसों से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक रशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। मंगल और शनि के मध्य भी शत्रुता का भाव रहता है। यही वजह है कि इस राशि के लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक रशि वालों को सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के इस दौरान बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं। हालात इस हद तक खराब हो सकते हैं कि कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को मित्रों व संचार से जुड़ी चीजों में दिक्कत आ सकती है। शनि के वक्री होने से आपको कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी को प्रभावित करने में असफल रहेंगे। साथ ही पैर से संबंधित कोई विकार भी हो सकता है।

Related News