यहां 7 वर्ष के मासूम के साथ हुई ज्यादती, हॉस्पिटल में एडमिट

img

पाली॥ शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक 7 वर्षीय बालक के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। बालक के साथ हुई ज्यादती की बात परिजनों को तब पता चली, जब बच्चा शुक्रवार सवेरे बीमार पड़ गया। बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसके परिजनों को उसके साथ ज्यादती होना बताया।

Rape

मामले की सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस भी बांगड़ अस्पताल पहुंच गई। औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र में पीडि़त बच्चे का परिवार रहता है, जो मजदूरी का काम करता हैं। गुरुवार को श्रमिक और उसकी पत्नी दोनों ही काम पर गए हुए थे। उनका 7 साल का बेटा घर पर ही था।

इस दौरान बच्चे के साथ रहने वाले नाबालिग दोस्तों ने गुरुवार रात को बालक के साथ ज्यादती की। सहमा बालक अपने घर आकर सो गया, लेकिन अलसुबह उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां बालक ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related News