नमाज के दौरान शिया मस्जिद पर हुआ हमला, 16 की मौत, 40 से अधिक जख्मी

img

काबुल। जब से अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया है तब से यहाँ विस्फोट और हमले की घटनाये बढ़ गयी हैं। आज कंधार के एक शिया मस्जिद में हमला किया गया। इस हमले में कम से कम 16 लोगों की जान चली गयी जबकि 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।

Attack on Shia Masjid

जानकारी के मुताबिक ये धमाका मस्जिद में उस वक्त हुआ जुम्मे की नमाज के लिए काफी लोग एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि कंधार के इमाम बरगाह मस्जिद में एक के बाद लगातार तीन धमाके हुए हैं। ये मस्जिद कंधार की सबसे बड़ी मस्जिदों में से है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि मौके पर ही 40 लोगों की मौत हो गयी। लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती हैं। अब तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि हाल ही में 8 अक्टूबर को एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके को एक आत्मघाती हमलावर द्वारा अंजाम दिया गया था।

Related News