अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के बावजूद भाजपा नेता की हत्या की कोशिश

img

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा करने वालों को अब कानून का डर नहीं रहा  है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के दौरान भाजपा के एक और नेता को हत्या की कोशिश की गई है, जिनका नाम समीर पारुई है। वह कोलकाता के बेलियाघाटा क्षेत्र के 33 नंबर वार्ड के रहने वाले हैं।

bjp amit shah

प्रदेश भाजपा की ओर से मीडिया के लिए बनाए गए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार सुबह बताया गया है कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे स्थानीय तृणमूल अपराधियों ने पारुई को घर से उठाकर मारा पीटा और हत्या की कोशिश की। वह भाजपा नेता हैं, इसलिए उन्हें मारने की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी भी तोड़ी गई है।

हालांकि सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे, जिसके बाद हमलावर भाग गए। गंभीर हालत में उन्हें एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदेश भाजपा ने इसकी सूचना अमित शाह को दी है। वह पीड़ित और उनके परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रदेश भाजपा का दावा है कि प. बंगाल में  अबतक उसके 150 से अधिक कार्यकर्ता मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। खास बात यह है कि जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव करीब आ रहा है, वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत को जिम्मेवार ठहराती है।

फोटो फाइल

Related News