12 अगस्त 2020 राशिफल: इन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, शाही खर्च से बचना होगा

img

मेष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन व्यर्थ का तनाव और भागदौड़ हो सकती है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शाही खर्च से बचना होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

सिंह: कुछ पारिवारिक एवं कुछ आर्थिक तनाव रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर की आराधना करें।

कन्या: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसयिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन भाई या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Related News