दिवाली के मौके पर अयोध्या ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरे विश्व में हो रही तारीफ

img

आज पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इसी मौके पर राम जन्मस्थली अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसी मौके पर आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख तथा अयोध्या के बाकी इलाकों में 3 लाख दीए जलाए गए।

Ayodhya Diwali

जानकारी के मुताबिक दियों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। अयोध्या को 12 लाख दीयों से सजाया गया। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। ये एक विश्व रिकॉर्ड है।

आपको बता दें कि राम की पैड़ी पर लगभग नौ लाख और अयोध्या के बाकी इलाकों में 3 लाख दिए जलाए गए। जबकि रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। दीपकों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी।

इस हिस्टोरिकल घटना का पूरा विश्व साक्षी बना। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जी. किशन रेड्डी, वियतनाम, केन्या, त्रिनिनाद और टोबैको के राजदूत, हाई कमिश्नर, सीएम योगी अपने कैबिनेट के अनेक लोगों संग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

Related News