Back Pain: क़मर दर्द में भी डाइट का रखें पूरा ख्याल, इन चीजों के सेवन से सकती है हालत

img

आज के दौर में अक्सर लोगों को कमर दर्द की समस्या रहती है। इसकी वजह कई बार गलत तरीके से उठना-बैठना, सोने या फिर भारी सामान भी उठाना हो सकता है। कमर दर्द में इलाज के साथ डाइट का भी खास ख्याल रखना चाहिए। अन्यथा प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

Back Pain

मीठी चीजें न खाएं

अगर आपको कमर दर्द की समस्या है मीठी चीजे खाने से बचना चाहिए। ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मीठी चीजों का सेवन शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है। साथ ही इससे वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने से कमर का दर्द और अधिक बढ़ने का डर रहता है।

व्हाइट ब्रेड से नुकसान

रिफाइंड अनाज के सेवन से बेहतर होगा कि साबुत अनाज का सेवन। कमर दर्द में सफेद ब्रेड या पिज्जा जैसी चीजों से भो परहेज करना चाहिए। कमर दर्द की समस्या में इन चीजों को खाने से सूजन और दर्द बढ़ने का खतरा रहता है।

पिज्जा और कर्बोनेटेड ड्रिंक से परहेज

सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। ऐसे में पिज्जा, बर्गर या फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही कार्बोनेटेड ड्रिंक का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें भी केमिकल मौजूद होते हैं, जो आपके लिए खतरनाक होसाबित हो सकते हैं। इसे पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और सूजन की समस्या हो सकती है।

Related News