दिवाली से ठीक पहले देश के लिए आई बुरी खबर, कोरोना ने मचाया कहर, 24 घंटे में आए इतने केस

img

भारत में COVID-19 के मामलों में बुधवार को थोड़ा सा इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 11 हजार 903 नए केस पाए गए। वहीं इस समयावधि में 311 लोगों की मृत्यु हो गई। मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 13 हजार 159 लोग ठीक हुए और घरों को लौटे।

COVID-19

आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिलहाल 1 लाख 51 हजार 209 मामले सक्रिय हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 740 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। बताया गया कि कोविड के चलते अब तक 4 लाख 59 हजार 191 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं नए मामले पाए जाने के बाद कुल COVID-19 मामले में 2 हजार 567 केस की कमी आई है।

वहीं वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में मंगलवार तक कोरोना रोधी टीकों की 107 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को 41 लाख 16 हजार 230 खुराक दी गईं, जिसके बाद कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 1 अरब 7 करोड़ 29 लाख 66 हजार 315 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Related News