फिल्म जगत से आई बुरी खबर, इस अभिनेत्री की अचानक हुई मौत, फैंस का हुआ रो रो कर बुरा हाल

img

फिल्म इंडस्ट्री में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब लोगों को ये पता चला कि एक मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस साल दुनिया ने तमाम कलाकारों के अचानक इस संसार से चले जाने की खबरें सुनी हैं और इसी क्रम में अब एक और रूला देने वाली ताजी खबर प्रकाश में आई है।

जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय अभिनेत्री उमा माहेश्वरी का 17 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया। मृत्यु से पहले उन्हें कुछ भी ठीक नहीं लग रहा था। तो वहीं मौत से कुछ ही देर पहले अचानक निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी थीं।

तो वहीं तमिल टेवीविजन सीरियल में उमा की मां का रोल करने वाली शांति विलियम्स ने अब इस बारे में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उमा माहेश्वरी मेरे लिए एक बेटी की तरह हैं। उनकी मौत के बारे में सुनकर मैं हैरान रह गई और मुझ विश्वास नहीं हो रहा है कि अब वो दुनिया में नहीं हैं।

uma

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ईश्वर इतनी कम उम्र में जीने वाले लोगों को क्यों ले जाते हैं। जब हम ऐसी चीजें होते हुए देखते हैं तो कई बार ईश्वर के अस्तित्व पर शक हो जाता है।

Related News