बलिया गोलीकांड : BJP अध्यक्ष की विधायक को चेतावनी, जांच में न दें दखल, वरना…

img

नई दिल्ली। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की गोलीकांड पर बयानबाजी के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फ़ोन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नड्डा ने इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी देते हुए कड़ी आपत्ति की है।

कारण बताओ नोटिस भी जारी होगा

जेपी नड्डा ने स्वतंत्र देव सिंह को विधायक सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिया है। नड्डा ने यहा भी कहा है कि बलिया घटना की जांच में वो किसी प्रकार का दखल देने की कोशिश ना करें, वर्ना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

ये था पूरा मामला

बता दें कि पिछले हफ्ते गुरुवार को बलिया के दुर्जनपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई थीं, जिसमें एक अधेड़ की मौत हो गई थी। गोली चलाने का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ता है और वो घटना के बाद फरार चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि, मामले ने तब असली राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया, जब बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी पक्ष के बचाव में बयान देने शुरू कर दिए और घेराव की धमकी देने लगे। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि आरोपी उनका सहयोगी है और उसने आत्मरक्षा में गोली चलाया था। उन्होंने थाने का घेराव देने और सत्याग्रह करने की बात भी कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘मैं विधायक रहूं या नहीं रहूं स्वाभिमान और संस्कृति  की रक्षा जरूर करूंगा।

आरोपी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन और नारेबाजी की है। इनकी मांग है कि पीड़ित पक्ष के ऊपर भी मुकादमा दर्ज किया जाए क्योंकि उन्होंने भी मारपीट की थी। उनकी धमकी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो भाजपा छोड़ देंगे।

Related News