बड़े काम का है केला, जानिये हैरान कर देने वाले फायदे

img

नई दिल्ली। केला अन्य फलों की तुलना में अधि‍क पौष्टिक होता है, साथ ही साथ केला उर्जा का अच्छा स्त्रोत है। लेकिन इसके अतिरिक्त केले में कई गुण विद्दमान होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं, केला सेवन के फायदे के बारे में…

           

1- केला में ग्लूकोज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। केले में 75 प्रतिशत जल होता है, और इसके अतिरिक्त कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा और तांबा भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

2- केला में पाया जाने वाला लोहा, तांबा और मैग्नीशियम रक्त निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

3- केला आंतों की सफाई करने में बहुत लाभदायक होता है।

4- आंतों में किसी भी प्रकार की समस्या दस्त, पेचिश एवं संग्रहणी जैसे रोगों में दही के साथ केले का सेवन करने से फायदा होता है।

5- पके हुए केले को काटकर, चीनी के साथ मिलाकर बर्तन में बंद कर के रख दें। इसके बाद इस बर्तन को गर्म पानी में डालकर गर्म करें। इस प्रकार बनाए गए शर्बत से, खांसी की समस्या दूर हो जाती है।

6- जुबान पर छाले हो जाने की स्थि‍ति में गाय के दूध से बने दही के साथ केले का सेवन करना लाभदायक होता है। इससे छाले ठीक हो जाते हैं।

Related News