Bank Holiday: मार्च महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

img

नई दिल्ली॥ आगामी मार्च महीने में 11 दिन बैंक बन्द (Bank Holiday) रहेंगे। उसी हिसाब से अपनी वित्तीय प्लानिंग बना कर चलें। मार्च में 11 को महाशिवरात्रि और 29 को होली के कारण बैंक बन्द रहेंगे। इसके अलावा इस महीने में कुल 4 रविवार हैं।

Bank Holiday

इसके अलावा 13 को दूसरा और 27 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बन्द रहेंगे। 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 14 मार्च को रविवार के कारण बैंक बन्द रहेंगे। (Bank Holiday)

इसके अलावा 15 और 16 मार्च हड़ताल (प्रस्तावित) के चलते भी बैंक बन्द रहेंगे। यानी यदि ये स्ट्राइक हुई तो 13 से लेकर 16 मार्च तक चार दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। (Bank Holiday)

इस दिन बंंद रहेेंगे बैंक (Bank Holiday)

क्रमांक    तारीख         बंद का कारण
1.           5 मार्च            रविवार
2.          11मार्च            महाशिवरात्रि
3.          13 मार्च            दूसरा शनिवार
4.          14 मार्च            रविवार
5.          15 मार्च            हड़ताल
6.          16 मार्च            हड़ताल
7.          21मार्च            रविवार
8.          27 मार्च            चौथा शनिवार
9.          28 मार्च            रविवार
10        29 मार्च             छोटी होली
11        30 मार्च              होली

 

जानिए लखनऊ में ‘भारत बंद’ क्या है असर, जानें यूपी के इन जिलों का भी हाल

दिल्ली कूच कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़प, ईंट-पत्थर चले, बैरिकेड्स तोड़ नदी में फेंक…

post
Related News