Bank Holidays: जनवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले चेक कर लें लिस्ट

img

नई दिल्‍ली। साल 2022 शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। नया साल शुरू होने से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जनवरी 2022 में बैंकों की होने वाली हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआई द्वारा जारी की गई लिस्ट पर नजर डालें तो जनवरी महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर किसी काम से बैंक जाना हो तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लें।

BAINK HOLYDAY

14 दिन रहेगी छुट्टी

जनवरी 2022 में बैंकों में पूरे 14 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें 4 छुट्टी रविवार की है जबकि कई छुट्टियां लगातार भी पड़ेगी। छुट्टियों की जानकारी RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी दी गई है। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं। ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।

इन दिन रहेगी छुट्टी

तारीख          दिन            पर्व
1 जनवरी    शनिवार       देश भर में नए साल का दिन
2 जनवरी    रविवार        देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
3 जनवरी    सोमवार       सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी    मंगलवार     सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी    रविवार        गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में वीक ऑफ
11 जनवरी   मंगलवार     मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी   बुधवार       स्‍वामी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी
14 जनवरी   शुक्रवार      मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी
15 जनवरी   शनिवार     पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी रहेगी
16 जनवरी   रविवार      देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
23 जनवरी   रविवार      नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
25 जनवरी   मंगलवार    राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी   बुधवार       गणतंत्र दिवस पूरे देश में छुट्टी रहेगी
31 जनवरी   सोमवार     असम में छुट्टी रहेगी

Related News