देशभर के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज दिन पर दिन करवट बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं गर्मी हो रही है। वहीं कुछ प्रदेशों में इन दिनों बारिश का सिलसिला भी जारी है। वहीं मौसम जानकार के अनुसार आने वाले दो दिन तक पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर प्रदेशों तक बारिश लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है।
वहीं राजधानी दिल्ली में दिन पर दिन पारा हाई हो रहा है। बीते 15 सालों के मुकाबले इस बार फरवरी में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह भी खिली हुई धूप के साथ ही हुई। राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में तापमान में दिर पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को जहां आसामान स्पष्ट रहा और दिनभर अच्छी खासी धूप देखने को मिली वहीं शुक्रवार की सुबह भी धूप के साथ ही हुई।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने के चलते पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी के बीच बारिश लोगों की मुश्किल बढ़ा सकती है। इनमें जम्मू, कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने जिन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें गिलगिट, बालटिस्तान तथा मुजफ्फराबाद में भी वर्षा हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर प्रदेशों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में बारिश की सम्भावना बनी हुई है।