हो जाएं सावधान, यहां होने वाली है ऐसी खतरनाक बारिश, तुरंत कर लें…

img

नई दिल्ली।। बरसात भले ही समाप्ति की तरफ हो, मगर देश के कई जगहों में बारिश का खतरा अब भी मंडरा रहा है। नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में बारिश की आशंका है। बिहार, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, कश्मीर, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में मंगलवार की देर रात से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात भी गिर रहे हैं।

जम्मू और शिमला में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विज्ञान ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अफसरों के अनुसार, मध्‍य पर्वतीय क्षेत्र में बारिश हो सकती है। शिमला, कुल्‍लू, मंडी व कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ियों पर बर्फबारी भी हो रही है।

पढ़िए- दीपावली से ठीक पहले ये शानदार तोहफा देगी सरकार, हो सकता है बड़ा बदलाव, जानकर ख़ुशी से उछल पड़ोगे आप

पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के कारण सुबह व शाम मौसम ठंडा होता जा रहा है। मंगलवार को विजयादशमी पर शिमला में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बिहार और यूपी के कई शहरों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हा़लांकि 10 अक्टूबर से मौसम साफ रहने के आसा़र हैं।

महाराष्ट्र के कई जनपदों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र में कुछ भागों में बुधवार को बारिश हो सकती है। पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है।

मानसून से किसा़नों की चिंता बढ़ गई है। मक्‍का और धान की फसल पर बारिश का बुरा प्रभाव दिख सकता है। निरंतर बारिश का दौर जारी रहने से किसान चिंतित हैं। हालांकि मौसम केंद्र के वैज्ञानिक आगामी दिनों से मौसम सा़फ रहने की संभावना जता रहे हैं।

Related News