इस महिला की वजह से पाकिस्तान की हो रही दुनिया भर में तारीफ, जानें वजह

img

वर्तमान में दुनिया भर में बेज्जत होने वाले पाकिस्तान की अचानक से तारीफ होने लगी है। इसकी पीछे की वजह एक महिला बताई जा रही है। पाकिस्तान वैसे तो तारीफ के लायक नहीं है लेकिन फिर भी यहां कुछ ऐसा हुआ कि वो लोगों से वाह वाही लूट रहा है।

Justice Ayesha Malik

दरअसल, जिस लड़की की वजह से पाक की प्रशंसा हो रही है उसका नाम आयशा मलिक है। ये महिला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बन गई हैं। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के भीतर आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ ली। बीते ही हफ्ते उन्हें सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किए जाने का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के मुख्य जज गुलजार अहमद, जज उमर बांदियाल समेत सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। जज बांदियाल पाकिस्तान के अगले मुख्य जज बनने वाले हैं।

पहले कहां तैनात थीं आयशा मलिक

गौरतलब है कि जज आयशा मलिक इससे पहले लाहौर उच्च न्यायालय में थीं। बहरहाल, जानकार पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला जज की नियुक्ति को पाकिस्तान जैसे रूढ़िवादी देश के न्यायिक इतिहास में अहम लम्हा बता रहे हैं।

Related News