चुकंदर स्वास्थ्य के लिये है रामबाण, ये होते है अद्भुद फायदे…

img

नई दिल्ली। स्वास्थ्य के लिहाज से देखे तो चुकन्दर खाना स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभकारी होता है। चुकन्दर को जहां कुछ व्यक्ति सलाद के रूप में खाना पसन्द करते है। वहीं कुछ व्यक्ति चुकन्दर का सत पीना पसन्द करते है। जी हाँ हम चुकन्दर का प्रयोग किसी भी रूप से कर सकते है। चुकन्दर के सेवन से हमारे शरीर में खून की कमी नही होती है। जबकि चुकन्दर  में मौजूद आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस आदि हमारे शरीर को शक्ति प्रदीन करते है। साथ ही साथ चुकन्दर हमें अनेक प्रकार की बामारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

चुकन्दर सेवन के होते है ये फायदे…

1-चुकन्दर में प्रचुर मात्रा में आयरन, विटामिन और खनिज पाये जाते है। जो खून की कमी को दूर करने और खून साफ करने में मदद करते है।

2-चुकन्दर में फायबर, फ्लेवोनॉयड्स और बेटासायनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है। चुकन्दर के सेवन से हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।

3-चुकन्दर में नाइट्रेट तत्व पाया जाता है। जो हमारे शरीर में धमनियों का विस्तार करने के साथ-साथ हमे उर्जा प्रदान करता है।

4-चुकन्दर में नायट्रेट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर की धमनियों को चौड़ा करने और व्लड प्रेशर को कम करने मे मदद करता है।

5-चुकन्दर मे फायबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कब्ज को कम करने और पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में मदद करता है।

Related News