7 फेरों से पहले फौजी दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड कि उड़े सभी के होश, फिर दुल्हन ने किया ये काम

img

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेना के जवान का अचानक सात फेरों से पहले मूड बदल गया। उसने लड़की के घर वालों से चार पहिया कार की डिमांड रख दी। यह सुनते ही सभी परेशान हो उठे। दहेज डिमांड की बात जब दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से ही इंकार कर दिया। इसके बाद बाराती वापस लौट गए।

woman wedding

बाकी रोड से आई थी बारात

यह मामला हमीरपुर में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिचौली पुरवा का है। यहां सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बाकी रोड निवासी फौजी अरविंद की बुधवार को बारात आई हुई थी। लड़की वालों ने भी दान दहेज सहित बारातियों के खाने-पीने का बेहतर इंतजाम किया था। और 5 लाख रुपए फलदान में दे भी चुके थे। लेकिन अचानक टीका (सिंदूर भराई) के टाइम पर दूल्हे ने चार पहिया गाड़ी की डिमांड कर दी। जिसके बाद मामला बिगड़ गया। दोनों रिश्तेदारों के बीच कहासुनी होने लगी।

दुल्हन ने दूल्हे पर लगाए गंभीर आरोप

यह बात दुल्हन को जैसे ही पता चली। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप है की दूल्हे ने न सिर्फ चार पहिया गाड़ी मांगी, बल्कि अभद्रता भी की है और गाड़ी ना देने की स्थिति में जान से मारने तक की धमकी दी है। दुल्हन का कहना है दूल्हा फौजी है, पंजाब में 58 बटालियन BSF का जवान है। इसी बात की धौंस दिखा रहा है। इसके बाद बाराती वापस अपने घरों को चले गए।

लेकिन दूल्हा और उसके घर वालों से लड़की के परिजन शादी के लिए मिन्नतें करते रहे। दुल्हन को भी समझाया गया। लेकिन शाम तक बात नहीं बनी। आखिरकार मौदहा कोतवाली को सूचना देकर पुलिस बुलाई गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है। हालांकि अभी इस प्रकरण में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Related News