शादी से पहले एक्ट्रेस शमा सिकंदर की बाथरुम तस्वीरें हुईं वायरल, हैरान हुए फैंस

img

शमा सिकंदर टीवी की जानी मानी हिरोईनों में गिनी जाती हैं। शमा एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं। इन दिनों शमा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन के साथ गोवा में सात-फेरे लेने वाली हैं। इन दिनों शमा अपनी शादियों की तैरियों में जुटी हैं।

Shama Sikander

वहीं हाल ही में शमा ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एंजॉय की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की थी। वहीं इसी बीच शमा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसके देखकर फैंस हैरान हैं। दरअसल, शमा सिकंदर की वायरल हो रही तस्वीर में वह बाथटब में लेटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि व्हाइट कलर का नाइट गाउन पहने बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं। बता दें कि शमा की ये तस्वीरें उनकी पजामा पार्टी की हैं जो उन्होंने अपनी गर्ल गैंग संग सेलिब्रेट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)

इस दौरान शमा ने ब्राइड टू बी का चश्मा लगाया है। साथ ही उनके हाथ में एक वाइन का ग्लास भी नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीरें में उनके साथ उनकी कई सारी फ्रैंड भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शमा काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस निरंतर उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। शमा सिकंदर 14 मार्च को अपने अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड जेम्स मिलेरन के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।

 

Related News