वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को वाराणसी में रोड शो करने से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर आराधन की।
बताया जा रहा है कि काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी जनसभा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं की भी भारी भी मौजूद रही। इससे पहले प्रियंका गांधी वाराणसी स्थित कबीर चौरा मठ में भी गईं और वहां माथा टेका।
ÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑÇ @RahulGandhi Óñ£ÓÑÇ ÓñöÓñ░ ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ©ÓñÜÓñ┐ÓñÁ ÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑÇÓñ«ÓññÓÑÇ @priyankagandhi Óñ£ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñ¼Óñ¥ ÓñÁÓñ┐ÓñÂÓÑìÓñÁÓñ¿Óñ¥ÓñÑ Óñ£ÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ░ÓÑìÓñÂÓñ¿ ÓñòÓñ░ Óñ¬ÓÑéÓñ£Óñ¥-ÓñàÓñ░ÓÑìÓñÜÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑÇÓÑñ#ÓñòÓñ¥ÓñÂÓÑÇ_Óñ«ÓÑçÓñé_Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓_Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓñéÓñòÓñ¥ pic.twitter.com/n6m6bGBwzN
— Bihar Congress (@INCBihar) March 4, 2022
कांग्रेस नेता प्रियंका ने चौरा मठ पहुंचने का वीडियो ट्वीट कर लिखा- “धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय, माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।” बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम लगभग 4 बजे मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर रोड शो शुरू करेंगे।
पीएम मोदी लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, बुलानाला, मैदागिन, चौक, विश्वनाथ धाम, बांसफाटक होते हुए गोदौलिया तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं सपा नेता अखिलेश यादव भी वाराणसी में होंगे।