पहचान छुपाकर लड़की से की दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

img

नई दिल्ली॥ राजधानी से दिल्ली से एक दुष्कर्म का घटना प्रकाश में आई है। यहां एक शख्स अपनी पहचान छिपाकर पहले लड़की से दोस्ती की उसके बाद शादी का झांसा देकर उसका दुष्कर्म किया।

rape case

ये घटना बुध विहार क्षेत्र की है। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता कई दिन तक डिप्रेशन में रही। आखिरकार उसने पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए लिखित शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद बुध विहार पुलिस ने रेप और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में बिहार रवाना की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनसुार, 19 साल की युवती मूल रूप से बिहार के मधुबनी की है। वो दलित समुदाय से है। परिवार के साथ यहां बुध विहार इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस दो दिन पहले पुलिस को बयान दिया कि तीन महीने पहले एक युवक से जान-पहचान हुई थी। उस पीड़िता ने अपना नाम राज बताया था और खुद को भी मधुबनी जनपद का बताया।

Related News