बेंगलुरु दोहराया गया बुराड़ी जैसा कांड: एक ही परिवार के 5 लोगों के शव बरामद

img

बेंगलुरू। बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां के ही एक परिवार के पांच सदस्य घर में ही मृत पाए गए। मृतकों में चार वयस्क और एक नौ महीने का बच्चा शामिल है। बेंगलुरु के ब्यादरहल्ली पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। सभी सदस्यों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले थे। पुलिस के अनुसार इन सभी की मौत संभवत: चार दिन पहले ही हो गयी थी। आशंका जताई जा रही है कि चारों ने आत्महत्या की होगी।

suicide

मृतकों की पहचान भारती (51), उनकी बेटियों सिंचना (34) और सिंधुरानी (34), उनके बेटे मधुसागर (25) और एक बच्चे के रूप में हुई है। हालाँकि घर में दो साल की बच्ची प्रेक्षा भी मिली है जो जिन्दा है। बच्ची को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। घटना के समय मृतका भारती का पति शंकर घर पर नहीं था।

घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि पुलिस को इसका पता उस वक्त चला जब मकान मालिक ने शुक्रवार शाम को पुलिस को फोन किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके किरायेदारों का फोन नहीं मिल रहा है और घर पर बाहर से ताला लगा हुआ है।

डीसीपी (पश्चिम) संजीव एम पाटिल ने बताया कि “पुलिस घर से सुसाइड नोट समेत अन्य सबूत तलाश रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पड़ोसियों को तीन-चार दिनों के बाद भी घटना का पता कैसे नहीं चला।”

Related News