दरिंदगी की हदें पार, हाथ-पैर बांधकर प्रवासी महिला से गैंगरेप

img

भिवानी॥ दादरी शहर की एक कोलोनी में प्रवासी महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दो युवकों द्वारा घर की छत पर सो रही महिला के हाथ पैर बांधकर कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला को शराब भी पिलाई गई।

gangrape

युवकों द्वारा पीडि़ता को प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल डालने व परिवार सहित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामला 12 जुलाई की रात का है। महिला की जब तबीयत बिगडऩे लगी, तो परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिटी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

महिला को शराब पिलाकर सामुहिक दुष्कर्म

बता दें कि प्रवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ दादरी शहर की एक कालोनी में किराए के कमरे में रहती है। गत 12 जुलाई की रात को दीवार फांदकर दो युवक घर में घुस आए और छत पर सो रही प्रवासी महिला के हाथ-पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म किया। क्रूरता की हदें तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने महिला को शराब पिलाकर सामुहिक दुष्कर्म करते हुए कई यातनांए भी दी।

आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल डालने व परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने मायके दी तो उन्होंने दादरी पहुंचकर चिकित्सक को दिखाया। लेकिन पीडि़ता की हालत खराब हुई तो आरोपियों के जाने के बाद पीडि़ता ने पास ही में मायिके फोन करके परिजनों को बुलाया और तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता के बयान दर्ज किए। जांच पुलिस अधिकारी सुनीता ने बताया कि महिला के अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीडि़ता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए गांव रावलधी निवासी दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा पीडि़ता का मैडिकल करवाया गया और आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related News