भारत बंद: सिंधु बॉर्डर पर हुई किसान की मौत, जानें क्या बोली पुलिस

img

नई दिल्ली। एक तरफ भारत बंद से दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह से जाम गया है। चारों तरफ किसानों का ही जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक दुखद खबर आ रही है। दरअसल, भारत बंद आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की जान चली गयी। इस हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई। फिलहाल मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Bharat Bandh:

गौरतलब है कि किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारी किसानों को इस भारत बंद में विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना आदि राजनीतिक दल किसानों के भारत बंद का समर्थन कर चुके हैं। भारत बंद पर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दोपहर में ताजा बयान जारी कर दावा किया है कि भारत बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

बयान में कहा गया है कि पंजाब, हरियाणा, केरल, बिहार में पूरी तरह से शटडाउन है। इसमें सभी प्रकार के संस्थान, मार्केट और ट्रांसपोर्ट बंद हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी उनके भारत बंद को समर्थन मिल रहा है। भारत बंद का सबसे अधिक असर राजधानी दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर देखने को रहा है।

Related News