Bhojpuri Cinema: Nirahua के इस गाने ने मचाई गदर, व्यूज ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड

img

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार माने जाने वाले दिनेश लाला यादव उर्फ़ निरहुआ के सभी गाने सोशल मीडिया पर धमला मचाते हैं। निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है। साथ ही कई दमदार म्यूजिक एल्बम भी दिए हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। वैसे तो निरहुआ का कोई न कोई वीडियो एल्बम हमेशा ही रिलीज होता रहा है लेकिन दर्शकों को हमेशा उनके नए एल्बम और फिल्मों का इंतजार रहता है।

निरहुआ (Nirahua) का कोई न कोई गाना अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। इन दिनों उनका जो गाना सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में है उस गाने का टाइटल है ‘ए राजा हमके बनारस घुमाई दे।’ हालांकि उनके इस गाने को रिलीज़ हुए 1 साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन इस गाने ने व्यूज के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि उसके इस गाने को 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी ये सिलसिला जारी है। निरहुआ की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। निरहुआ का ये गाना भोजपुरी वीडियोस पर रिलीज किया गया है।

इस गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने खुशबू राज के साथ अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया है। इस गाने में इन दोनों की कमेस्ट्री भी शानदार है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल कवि ने लिखे हैं। मालूम हो कि भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ राजनीति की दुनिया में भी डंका बजाने में लगे हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पारी की तरफ से आजमगढ़ से सांसद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

Related News