अखिलेश यादव को चुनौती देगा ये भोजपुरी स्टार, बीजेपी में हुआ शामिल

img

लखनऊ ।। लोकसभा चुनाव का असर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

 

यूपी मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। दिनेश लाल यादव से पहले भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन और मनोज तिवारी भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष व सांसद हैं। दिनेश लाल यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अटकलों का माहौल गर्म है। सूत्रों की माने तो दिनेश लाल यादव को भाजपा आजमगढ़ से चुनाव में उतार सकती है।

पढ़िए-सपा-बसपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय यादव सेना लड़ेगी अमेठी लोकसभा में चुनाव, इस प्रत्याशी के नाम का किया ऐलान

वहीं अन्य भोजपुरी स्टार रवि किशन भी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं, उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की है लेकिन अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगें। रवि किशन का कहना है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये भाजपा तय करेगी।

फोटो- फाइल

Related News