अभी- अभी- टला बड़ा हादसा, 300 मीटर नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी बस और फिर…

img

नई दिल्ली॥ झारखंड राज्य से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पतरातू घाटी में यात्रियों से भरी एक बस के ब्रेक फेल होने से बस लगभग 300 मीटर नीचे लुढ़क गई। हालांकि इस घटना में गनीमत ये रही की सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

घटना के बारे में बताया गया है कि रांची-पटना फोरलेन मार्ग पर बिहार के जहानाबाद से पतरातू आ रही महारानी एक्सप्रेस नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय कांकेबार स्थित पटेल चौक पहुंचते ही बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया और बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी।

लगभग 300 मीटर पीछे लुढ़कने के बाद बस अनियंत्रित होकर पीछे से डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पीछे का एक चक्का लगभग 5 फीट ऊपर उठ गया। इसी बीच बस के पलटने की आशन्का से फोरलेन पर पीछे से आ रहे कई बड़े-छोटे वाहन वहीं पर रुक गए। हालांकि संयोग अच्छा रहा और बस उसी स्थिति में रही।

पढ़िए-शाहीन बाग में यहां से आ रहा पानी और बिरयानी, जानकर दंग रह गई सरकार

बताया जा रहा है कि बस में करीबन 40 यात्री सवार थे। बस के रुकते ही एक-एक कर सभी यात्री सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहे। बाद में अन्य साधनों से उन्हें रामगढ़ बस स्टैंड पहुंचाया गया। जहां से वे अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Related News