Big Accident : इमारत से टकराई बेकाबू बस, 19 की तीर्थयात्रियों मौत, 32 लोग घायल

img

मेक्सिको। मध्य मेक्सिको में एक धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे 19 लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी ही गए।

ROAD ACCIDENT

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सभी यात्री बस से धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रोमन कैथोलिक तीर्थयात्री सदियों से इस शहर में जाते रहे हैं। इसी दौरान अचानक से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गयी और एक इमारत से जा टकराई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी।  बस के टकराते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी।

घटना की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि पीड़ितों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए राज्य की राजधानी टोलुका के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

Related News