बड़ा ऐलान : मायावती और सतीश मिश्रा नहीं लड़ेंगे चुनाव, प्रचार से भी बनाई दूरी

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी बसपा प्रमुख मायावती और उनके सिपहसालार सतीश मिश्रा ने विधान सभा चुनाव से दूरी बना ली है। इन दोनों ने ही चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। वहीं मायावती अब तक चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकली हैं।

mayavati satish mishra

बता दें कि प्रदेश में आगामी 10 फरवरी से चुनाव की घोषणा कर दी गई है। यहां 7 चरणों में चुनाव होगा। इस बार मायावती ने अब तक चुनाव प्रचार की कमान भी नहीं संभाली है। वहीं अब खबर आ रही है कि वह चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। इसके साथ ही उनके मुख्य सिपहसालार सतीश मिश्रा ने भी चुनावी जंग से दूर रहने का ऐलान कर दिया है। ये जानकारी खुद बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है। उन्होंने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं चुनाव नहीं लड़ेंगे।’

हालांकि इसके बाद भी उन्होंने उत्तर प्रदेश के सत्ता में बसपा की वापसी का दावा किया। समाजवादी पार्टी के 400 सीटें जीतने के दावे पर तंज कस्ते हुए बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, सपा के पास तो 400 उम्मीदवार ही नहीं हैं तो फिर इतनी सीटें कैसे जीतेंगे। उन्होंने कहा सपा हो या भाजपा दोनों ही सत्ता में नहीं आएंगे। इस बार प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनेगी।’

बता दें कि सतीश चंद्र मिश्रा काफी दिनों से अकेले ही पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने लगातार अवध से लेकर पूर्वांचल और पश्चिम यूपी तक कई दौरे किए हैं।बताते चलें कि इस बार के चुनाव में बसपा अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी है। उसने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया। पार्टी ने गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक की सभी 403 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने का फैसला लिया है।

Related News