अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं चलेगी रूस की मनमानी, ठप कर देंगे अर्थव्यवस्था

img

वॉशिंगटन। इधर रूस लगातार यूक्रेन पर हमला तेज कर रहा है। उधर अमेरिका और अन्य पश्चिमी देश रूस पर तमाम तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह रूस को उसकी मनमानी नहीं करने देंगे।

JEO BIDEN

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के जरिए रूस की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया जायेगा और वह यूक्रेन की इंच-इंज ज़मीन कोण बचाएंगे। हालांकि उन्होंने यूक्रेन में अमेरिकी फौज उतारने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। जो बाइडन ने कहा, अमेरिकी सेना रूस के साथ आमने सामने से नहीं भिड़ेगी लेकिन वह रूस को मनमानी करने से रोकेंगे।

उन्होंने कहा अमेरिका द्वारा यूक्रेन की हर संभव मदद की जा रही है। यूक्रेन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी जा रही है। बाइडन ने कहा कि NATO देशों के साथ मिलकर वह यूक्रेन की इंच-इंच जमीन बचाएंगे। यूक्रेन की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वहां के लोग हिम्मत के साथ रूस के हमले का सामना कर रहे हैं।

पुतिन भले ही इस समय यूक्रेन से ताकतवर हों लेकिन समय आने पर उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन और अमेरिका साथ मिलकर काम कर रहे हैं और रूस के नेताओं के लग्जरी अपार्टमेंट, अन्य संपत्ति और जेट विमान जब्त किए जा रहे हैं।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन संसद में संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी जो बाइडेन से फोन पर बात की थी और कहा था कि युद्ध को जल्द से जल्द रोका जाना चाहिए।

Related News