Big Boss 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ को मिली एसिड अटैक की धमकी, मचा हड़कंप

img

पंजाब ।। Big Boss का सीजन 12 हाल ही में पूरा हुआ है। इस सीजन की विनर बनी हैं टीवी अभिनेत्री दीप‍िका कक्कड़। दीपिका को दर्शकों ने ससुराल स‍िमर का शो में खूब पसंद किया था और उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से ही उन्‍हें Big Boss के घर में बुलाया गया था। विनर बनने के बाद भी दीपिका की जीत पर कुछ लोग उंगली उठा रहे हैं। लोग उनकी जीत को पचा नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर Big Boss के विनर को लेकर हुए फैसले पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। विरोध के इस तरीके में सोशल मीड‍िया यूजर्स ने हद पार कर दी। एक यूजर ने दीपिका पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। ये मामला वाकई गंभीर है।

पढ़िए- प्रेमी से ब्रेकअप के बाद सोनू निगम के सामने नेहा कक्कड़ ने उतार दिया अपना गाउन, तो सोनू ने किया यह काम

दीपिका को इंटरनेट पर तेजाब हमले की धमकी देने और गलत भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और ट्वीट को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। दीपिका Big Boss 12 जीतने के बाद ही कुछ लोगों के निशाने पर हैं। कुछ लोगों को मानना है कि श्रीसंत को विजेता होना चाहिए था।

दीपिका पर श्रीसंत के फैंस का गुस्‍सा निकल रहा है। Big Boss सीजन 11 की विनर शिल्‍पा शिंदे ने भी उनकी जीत पर सवाल उठाए थे। उन्‍होंने दीपिका को #Makkhi winner कह दिया था।

कॉलेज पूरा करने के तुरंत बाद दीपिका कक्‍कड़ ने जेट एयरवेज को जॉइन कर ल‍िया था और वहां 3 साल तक एयर होस्‍टेस रही थीं। यहीं उनकी मुलाकात उनके पहले पति रौनक सैमसन से हुई थी।

दीपिका का जन्‍म 6 अगस्‍त 1986 को हुआ था। उनकी दो बहनें हैं। जेट एयरवेज में जॉब के बाद उन्‍होंने अपना एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था और 2010 में उनका पहला शो टेल‍िकास्‍ट हुआ था – नीर भरे तेरे नैना देवी। Big Boss 12 की व‍िनर दीपिका दरअसल इंड‍ियन आर्मी के बैकग्राउंड से हैं। उनके पापा आर्मी में थे और वह बिहार और उत्‍तर प्रदेश में पोस्‍टेड रहे थे।

फोटो- फाइल

Related News