सोनीपत में बड़ा खतरनाक हादसा- स्कूल की छत गिरी, 25 छात्रों की हुई…..

img

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई है। यहां के एक स्कूल की छत गिर गई है। कहा जा रहा है कि छत गिरने से लगभग 25 छात्र-छात्राओं को गहरी चोटें आई हैं। जख्मी लोगों को पीजीआई में रेफर किया गया है।

sonipat

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोनीपत के गन्नौर में हुई है, जहां गाँव बाय रोड पर स्थित एक स्कूल की छत गिर गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जख्मी छात्र-छात्राओं को गन्नौर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तो वहीं, 5 छात्रों की स्थिति बहुत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें खानपुर में पीजीआई में रेफर किया गया है। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। छत कैसे गिरी? इस बारे में अभी कोई सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related News