बड़ा फैसला- विकास दुबे की मौत के बाद 44 अपराधियों पर होगी ये कार्रवाही

img

गैंगस्टर विकास दुबे की गुंडई के लिए कुख्यात कानपुर जनपद के बिकरू गांव की घटना आज भी लोगों को याद है। दरअसल, दो जुलाई की रात्रि दबिश देने गई कानपुर पुलिस टीम पर मुजरिम विकास दुबे और उसके चेलों ने हमला बोल दिया था।

vikash dubey

विकास और उसके गुर्गो द्वारा की गई गोलीबारी में सीओ समेत आठ पुलिस अधिकारों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से देश से लेकर विदेश बिकरू गांव चर्चा का विषय बन गया था। पुलिस ने घेराबन्दी करके सभी अभियुक्तों को जेल के पीछे भेजा दिया। वहीं एनकाउंटर में 6 की मौत भी हुई और इसकी एनकाउन्टर में विकास दुबे भी मारा गया।

बता दें कि इस घटना को एक साल होने वाला है किंतु पुलिस की जांच अभी भी जारी है। कानपुर जोन के आईजी ने बताया कि जेल में बंद अभियुक्तों के विरूद्ध NSA की कार्रवाई की तैयारी कर गई है। इस पूरी घटना पर अब तक 50 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिसमें से 6 लोग मारे जा चुके हैं और 44 लोग जेल में है।

अब इन 44 लोगों पर NSA की कार्रवाही की शुरुआत हो गई। इसी कड़ी में विकास दुबे के खास माने जाने वाले शिवम पर NSA की कार्रवाई की शुरुआत की गई है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बचे हुए भी जो भी मुजरिम हैं और जो जेल में बंद है सभी पर NSA की कार्रवाही की जाएगी।

अवगत करा दें कि उज्जैन से वापस लाते वक्त पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल लेकर भागने लगा था, जिसके बाद पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की और विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

न्यायिक जांच में इस मुठभेड़ को भी सही माना गया है। इसके साथ ही पनकी थाना क्षेत्र में ही प्रभात दुबे के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ पर भी न्यायिक जांच ने मुहर लगा दी है। प्रभात को फरीदाबाद से कानपुर लाया जा रहा था, रास्ते में पुलिस की जीप पंचर हो गई। इस दौरान प्रभात दरोगा की पिस्टल लेकर भागा और पुलिस पर फायरिंग की। बाद में पुलिस ने गोलीबारी की और प्रभात मारा गया।

Related News