बड़ी घटना: रोहिंग्या बस्ती में लगी भीषण आग में जलकर राख हुए 1200 घर

img

नई दिल्ली। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या के शरणार्थी शिविर में बीती रात भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थियों के घर जलकर राख होने की खबर है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है।

aag

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बटालियन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कामरान हुसैन ने बताया कि आग घटना लगने की ये घटना रविवार को शाम करीब पांच बजे के करीब घटी। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते उसने करीब 1200 रोहिंग्या शरणार्थी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं कॉक्स बाजार में उखिया फायर स्टेशन के स्टेशन अधिकारी के अनुसार देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया था।
बताया जाता है कि शाम करीब 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार इकाइयां कॉक्स बाजार पहुंची अउ आग बुझाने के काम में लग गई।

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब रोहिंग्या शिविरों में आग लगी है। कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शिविरों में अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन जहां गैस सिलेंडर को आग लगने की वजह बता रहा है वहीं रोहिंग्या शिविरों के कुछ लोगों ने दावा किया है किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।

Related News