सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर आई बड़ी खबर, आनन-फानन में इमरजेंसी-2 में किया गया एडमिट

img

उत्तर प्रदेश ।। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों स्थिर नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हो गई है। जिसके चलते शुक्रवार दोपहर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हेल्थ चेकअप के लिए PGI ले जाया गया। उनकी बिगड़ती हालत को देख आनन-फानन डॉक्टरों ने उन्हें देखने के बाद इमरजेंसी-2 में एडमिट कर लिया।

पढ़िए-शिवपाल यादव ने बताया, लोकसभा चुनाव में क्यों हारी सपा !

उनका अल्ट्रासाउंड, खून की जांचे, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच की गईं। जांच रिपोर्ट सामान्य होने पर लगभग 45 मिनट बाद डॉक्टरों ने मुलायम सिंह की छुट्टी कर दी। 2 महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। बीते लगभग 2 महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी PGI में उपचार के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।

फोटो- फाइल

Related News